फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली, दीये सज्जा प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपावली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। पंडित अनिल शास्त्री ने हवन यज्ञ किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पानी संकट, स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में कक्षा-8 की टीम प्रथम, कक्षा-6 की द्वितीय के कक्षा-7 की तृतीय स्थान पर रही। सीनियर विंग में कक्षा ग्यारह टीम ने प्रथम, कक्षा 11 बी की टीम ने द्वितीय, कक्षा 10 की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बच्चों ने दीपक व मोमबत्ती जलाकर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण के मद्देनजर छात्र-छात्राओं को कम आतिशबाजी करने और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मौके पर ममता मलिक, रेनू चौधरी, नाजरीन खान, राजीव सिरोहा, विक्रांत, अंकित खेरवाल, आदित्य बालियान का योगदान रहा। उधर, एसडी पब्लिक स्कूल जोहरा में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य मंदर सैनी ने प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
दीपावली पर्व मनाया
मोरना । शांति देवी पब्लिक स्कूल ककरौली में दीपावली पर्व मनाया। बच्चों ने खुद मोमबत्ती, वॉल हैंगिंग और ग्रीटिंग कार्ड आदि बनाए।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 10 की इकरा प्रथम रही। कक्षा 10 की स्वाति और कक्षा 9 की प्रेरणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पैच रंगोली प्रतियोगिता में दीपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपक एवं मोमबत्ती सजावट प्रतियोगिता में नर्सरी से अरहान, अब्दुल, अहान व कक्षा 2 से तलहा ने प्रथम स्थान, कक्षा यूकेजी से अदिति व कक्षा 2 से अबुबाकर ने द्वितीय स्थान व कक्षा 2 से आतिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर निर्देशक कृष्णपाल सिंह, प्रबंधक विजया राणा व प्रधानाचार्या अंजू शर्मा ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें