मोरना। जेपीएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहनी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भोपा मोरना रोड पर स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर छात्र व छात्राओं ने मां सरस्वती की आराधना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
वहीं बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में रिहा प्रथम, अवनी द्वितीय, उकबा तृतीय, 200 मीटर में ऐना प्रथम, दिशा द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अबूजर प्रथम, चिराग द्वितीय, लकी तृतीय रहा। वॉलीबाल में सनफ्लावर हाउस ने लोटस हाउस को सीधे मुकाबले में 25-20, 25-22 से हराकर जीत हासिल की। जिसमें शक्ति, प्रिंस, रजत हर्ष, पंचवीर, आशु, आशीष ओम आदि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में बालिका वर्ग में तान्या प्रथम, आयुशी द्वितीय, कनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं।
टेबल रेस में शौर्य प्रथम, अबीर द्वितीय, नवाजिश तृतीय स्थान पर रहा। कपल रेस में आर्य व राजू प्रथम, तनवीर व उत्कृष द्वितीय, अक्षी व आयूष को तृतीय स्थान मिला। रिले रेस में अकांशा प्रथम, ऐना द्वितीय व दिशा तृतीय स्थान पर रहीं। इससे पूर्व विशिष्ठ अतिथि कृष्ण्कांत शर्मा ने युुवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाचार्य राजन गौड़, तुषार, संगीता श्रीवास्तव, मोली, राहुल आदि का सहयोग रहा।