- तापमान में दो डिग्री की गिरावट से ठंड का असर
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम लोगों के लिए चुनौती बन रहा है। रविवार दिन में करीब 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि इससे पहले शनिवार का तापमान 24 डिग्री पर था। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट से ठंड का असर भी रहा। दिन में करीब 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा ली। किसानों ने गेहूं और सरसों की सिंचाई का कार्य रोक दिया है। सिंचाई से गेहूं की अगेती फसल के गिरने का खतरा हो सकता है। सरसों की फसल में फलियां बनने लगी है, ऐसे में तेज हवा के कारण जलभराव वाले खेतों में फसल को नुकसान हो सकता है।