1-जानसठ के राजपुर कलां के अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया
1623 से ज्यादा लोगों ने परामर्श लिया, सर्वाधिक बुखार के मरीज पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। ज्यादातर लोग बुखार से पीड़ित है। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में 1623 लोगों ने परामर्श लिया। ज्यादातर मरीज बुखार, नजला खांसी, सांस, पेट दर्द, सिर दर्द आदि की शिकायत लेकर पहुंचे।
मुजफ्फरनगर के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। 1623 मरीजों ने उपचार कराया। आरोग्य मेले में बुखार, त्वचा, पेट, शुगर, ब्लड प्रेशर, खांसी-नजला, पेट दर्द और खुजली से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम बदलने के कारण ज्यादातर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। इस मौसम में हर किसी को बाहर का खाने से परहेज करना चाहिए। ताजे और मौसमी फलों का सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है।