फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - छह नवंबर को डीएम कार्यालय पर ले जाएंगे गन्ना

Thu, 26 Oct 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना में चीनी मिल के गेट पर पंचायत में मौजूद चीनी मिल के अ​धिकारी व भाकियू नेता। स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर धरनास्थल पर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक शिवकुमार त्यागी ने किसानों को पांच नवंबर तक पूर्ण भुगतान देने का आश्वासन दिया। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि पांच नवंबर तक पूर्ण भुगतान नहीं हुआ तो छह नवंबर को इस क्षेत्र का किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली व भैंसा- बुग्गी में गन्ना लेकर डीएम कार्यालय पर जाएगा।
बुधवार को धरनास्थल पर किसान एकजुट हुए। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि पांच नवंबर तक पूर्ण भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया गया। जब तक उनका संपूर्ण भुगतान नहीं होता, चीनी मिल से चीनी के अलावा अन्य कोई पदार्थ शीरा, मैली अथवा खोई बाहर नहीं जाने दी जाएगी। सबकी सहमति से लिए गए निर्णय के अनुसार यदि पांच नवंबर तक पूर्ण भुगतान नहीं हुआ तो छह नवंबर को इस क्षेत्र का किसान चीनी मिल पर गन्ना नहीं डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, रालोद नेता बाल किशोर त्यागी, मुन्ना जौला, विकास त्यागी, जय कुमार, इसरार, तैमूर अली राणा, महक सिंह, ओमपाल, साहब सिंह, संजय, सुधीर सहरावत मौजूद रहे। संचालन विकास त्यागी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें