फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुरकाजी - किसानों का 45 दिन से चल रहा धरना समाप्त

Thu, 26 Oct 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईवे अथॉरिटी के आश्वासन पर भाकियू मानी, एसडीएम सदर की मध्यस्थता से निपटा मामला
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सुवाहेड़ी में 45 दिन से चल रहा भाकियू का धरना समाप्त हो गया। हाईवे अथॉरिटी और लोनिवि ने किसानों की बात मान ली है। एसडीएम परमानंद झा की मौजूदगी में धरना समाप्त हुआ।
भारतीय किसान यूनियन सुवाहेड़ी में बीते 45 दिनों से चार मांगों को लेकर धरना दे रही थी। यहां किसानों का कहना था कि सुवाहेड़ी गांव में सड़क की ऊंचाई नौ फीट तक कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसी तरह नाला निर्माण आदि की समस्या थी। बुधवार को हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीएम सदर परमानंद झा ने किसानों की वार्ता कराई। लंबी वार्ता के बाद अधिकारियों और किसानों में सहमति बनी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि किसानों की सभी मांगे मान ली गई हैं। इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, बूटा सिंह आदि वार्ता में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें