देशवासियों की जान बचाने के लिए करेंगे दुआ
मुजफ्फरनगर, जानसठ। कस्बा एवं देहात निवासी अकरम, सद्दाम, शाहनवाज, एहसान, सलीम, गुलजार आदि मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा है कि सोमवार को ईद की नमाज घरों में अदा करने के साथ साथ वे कोरोना वायरस जैसी बीमारी से देशवासियों की जान बचाने की दुआ भी करेंगे। उनका यह भी कहना है कि इस समय देशवासी भयंकर बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे हालातों में वे इस बार ईद का त्योहार पुराने कपड़े में ही मनाएंगे। उनका यह भी कहना है कि ईद की नमाज वे अपने घरों में ही पढ़ेंगे।