कबाड़ी की दुकान के सामने से हजारों का सामान चोरी
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कबाड़ी की दुकान के सामने से चोरों ने हजारों रुपये का लोहा व अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला नूरनगरियान निवासी नदीम की किसान पेट्रोल पंप के पास कबाड़ी की दुकान है। लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद पड़ी है। दुकान के सामने उसका लोहा व अन्य सामान पड़ा हुआ था। चोरों ने शनिवार को लोहे का सामान चोरी कर लिया। जब नदीम रविवार को दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। नदीम ने आसपास तलाश किया तो कुछ सामान पीछे खेत में ही पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।