फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की उम्मीदों को नहीं टूटने दूंगा : अनिल कुमार कुमार

विज्ञापन
3 पुरकाजी में विधायक अनिल कुमार का स्वागत करते लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि लोगों ने उम्मीद के साथ विधायक बनाया है। क्षेत्र में विकास कराना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बशारत खान की ओर से विधायक अनिल कुमार का स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि वैसे तो मुझे सर्व समाज के वोट मिले हैं, लेकिन मुस्लिम व जाट समाज ने खूब प्यार दिया है। भाजपा सरकार को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।अपनी विधान सभा के मुख्य मुद्दों को विधान सभा में उठाकर उनका समाधान कराया जाएगा। आप मजबूत रहना, आप मजबूत रहोगे तो मेरा भी हौसला बढ़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि अपनी विधायक निधि से क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कराया जाएगा। उन्होंने पुरकाजी को तहसील बनवाने व खादर क्षेत्र में बांध बनवाने सहित स्वास्थय व शिक्षा के क्षेत्र में भरपूर विकास करवाने की बात कही। धमेंद्र राठी, गोल्डी राठी, लताफ़त खान, बशारत खान, दीप चंद गुर्जर, कृष्ण पाल, नफीस फरीदी, तहसीन राठी, आजाद फरीदी, वीर सिंह, रेवती रमन, अरविंद राठी, अक्षय राठी, मोनू राठी, देवेंद्र सिंघल, सोनू खान, इंतजार खान, दलीप खान, जमशेद खान, इकरार सलमानी, राहत सलमानी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें