फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भैसाना मिल को नहीं देंगे गन्ना, स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे

विज्ञापन
बुढ़ाना में बजाज चीनी मिल के गेट पर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम। स्रोत भाकियू।
विज्ञापन
65 दिन से चीनी मिल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि क्षेत्र का किसान बजाज चीनी मिल भैसाना को गन्ना नहीं देंगे। क्षेत्र का गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित किया जाएं। मिल प्रशासन ने डीसीओ और गन्ना समिति के सचिव की मध्यस्थता से गन्ना भुगतान की सूची दी थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। भाकियू ने एलान किया कि 15 अगस्त को बुढ़ाना में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर मिल में पंचायत करेंगे।
किसान और भाकियू कार्यकर्ता 65 दिन से बजाज चीनी मिल भैसाना के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे है। भुगतान करने की नीति से नाराज भाकियू नेताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार बुधवार को धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने एसडीएम को बताया कि 23 जून को मिल प्रशासन ने भुगतान की सूची लिखित में जिला गन्ना अधिकारी व किसानों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने उप-जिलाधिकारी से गन्ना भुगतान और गन्ने की सप्लाई किसी अन्य मिल को करवाने की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर विकास त्यागी, धीर सिंह, इसरार, प्रवीण कुमार, बीर सिंह, राजबीर, किशन दत्त, तमसीर राणा, लविश, कृष्णदत्त, विरेन्द्र व सुधीर सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें