फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आचार संहिता उल्लंघन में सईदुज्जमां और कादिर राना पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां और पूर्व सांसद कादिर राना पर आरोप तय हो गए है। साक्ष्य के लिए 11 अगस्त की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान फक्करशाह चौक पर बिना अनुमति के जनसभा कराई गई थी। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आयोजक अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। पुलिस ने पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व सांसद कादिर राना, सादिक, शमीम काला, अहसान और सलीम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की। बुधवार को नामजद छह आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमजद अली ने पुष्टि करते हुए बताया कि 11 अगस्त को साक्ष्य के लिए सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें