फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा ऋषि कपूर: मनोज पुंडीर ने बयां की वो छह दिन की यादें, लखनऊ में हुई थी मुलाकात

Fri, 01 May 2020 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अभिनेता ऋषि कपूर के साथ मनोज पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के अचानक दुनिया को अलविदा कहने से उनके लाखों कद्रदान मायूस हो गए। अपैक्स कौंसिल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य मनोज पुंडीर बॉलीवुड के ‘प्रेम रोगी’ से अपनी मुलाकात नहीं भूल पाए हैं।

विज्ञापन


हिंदी सिनेमा के सुपर हीरो ऋषि कपूर (67) की कैंसर से हुई एकाएक मृत्यु ने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। गांधी कॉलोनी निवासी मनोज पुंडीर वर्ष 2018 में लखनऊ में ऋषि कपूर के साथ हुई मुलाकात यादकर उनके बेबाक अंदाज को बयां करते हैं। यूपी क्रिकेट में फिलहाल वे अंपायर कमेटी के चेयरमैन भी है। 

पुंडीर बताते हैं कि राजधानी के एकाना स्टेडियम में दिलीप ट्राफी का मैच था, जिसमें मुझे वेन्यू इंचार्ज की जिम्मेदारी सौपीं गई थी। ठहरने की व्यवस्था होटल हयात में थी। इत्तेफाक से होटल के जिस फ्लोर पर मेरा कमरा था, उसी फ्लोर पर ऋषि कपूर ठहरे थे। छह दिन हम साथ रहे। वे फिल्म ‘मुल्क’ की शूटिंग की खातिर लखनऊ आए थे। लॉबी में हुई पहली भेंट ब्रेकफास्ट की टेबिल तक कई दिन चली। उन्होंने पश्चिमी यूपी के कल्चर और क्रिकेट पर ढेर सी बातें की। ऋषि कपूर से स्टेडियम पधारने का आग्रह किया, मगर शूटिंग की व्यस्तता बताकर उन्होंने निवेदन सहृदयता से टाल दिया, जिस दिन उनकी मुंबई की वापसी की फ्लाइट थी, हमारी सुबह फिर 10 मिनट की मुलाकात हुई। उनकी मिलनसारिता और मुस्कान नहीं भूली जाती। फिल्मी पर्दे पर ऋषि कपूर ने अभिनय की जिन ऊंचाइयों को छुआ है, वाकई उन्हें कोई नहीं भुला पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जड़ौदा गांव में डॉ. वंदना तोमर ने स्केच बना कर ऋषि कपूर और इरफान खान को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
स्केच बना कर दी दोनों अभिनेताओं को श्रद्धांजलि

जड़ौदा निवासी डॉ. वंदना तोमर ने स्केच बना कर अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से पीएचडी डॉ. वंदना ने कहा कि दोनों अभिनेताओं के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक है। दोनों लोगों के दिलों पर राज करते रहे। उनकी अदायगी, अंदाज और एक्टिंग की फैन होने के नाते इन दोनों अभिनेता के स्केच बनाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें