फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी विस क्षेत्र में 20 हजार सदस्य बनाएंगे : अनिल

विज्ञापन
पुरकाजी में प्रेस वार्ता करते लोकदल विधायक अनिल कुमार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे में शनिवार को सपा नेता बशारत खान के प्रतिष्ठान पर पहुंचे रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश में लोकदल के दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र में 20 हजार सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों को उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर को लोकदल की मोरना में पंचायत होगी। पंचायत में जयंत चौधरी शामिल होंगे और मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण आदि कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विधायक ने कहा कि धमात गंगनहर पुल को बनाने का कार्य नेशनल हाईवे का है। पुल बनवाने को लेकर उन्होंने और पूर्व विधायक ने भी प्रयास किया है। इसके अलावा खादर क्षेत्र की सोलानी नदी के बांध व पुरकाजी में रोडवेज बसों का डिपो और पुरकाजी को तहसील बनाने आदि कई मुद्दों को उन्होंने विधानसभा में उठाया है।
लोकदल के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भी अपने अपने क्षेत्रों के विकास कार्य को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मिला था। उन्होंने विकास कार्यों को कराने का आश्वासन दिया था। खादर क्षेत्र की सोलानी नदी के बांध के लिए 110 करोड़ का स्टीमेट बनवाया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की गई है। मौके पर लताफत खान, साजिद कुरैशी, तहसीन राठी, नफीस फरीदी, दलीप खान, हाजी फय्याज, असलम खान, आजम खान, इंतजार खान, जमशेद खान, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें