फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परिषद में पूरे जिले को कराएंगे शामिल : कपिल देव अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा शुकतीर्थ विकास परिषद से पूरे जिले की तीर्थ स्थलों का विकास कराया जाएगा। पर्यटन सचिव शुकताल का दौरा करेंगे और साधु संतों से इस पर विचार विमर्श करेंगे।
राज्यमंत्री ने बताया कि साल 2019 में शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया था। शुकताल का विकास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। परिषद के माध्यम से शुकतीर्थ के अन्य प्रमुख स्थानों के अलावा जिले के तीर्थ स्थलों के विकास का सुझाव रखा गया है। पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम से इस बाबत बातचीत हुई है, वह खुद मंगलवार को शुकताल पहुंचकर योजना पर बातचीत करेंगे। योग शिविर के अलावा साधू संतों से भी मुलाकात करेंगे। पर्यटन की दृष्टि से जिले को पहचान दिलाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम शर्मा बनाए गए अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से संबद्ध तहसील मार्केट भगत सिंह रोड की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। महासचिव लक्की ग्रोवर ने बताया कि मुख्य संरक्षक राजकुमार जैन, अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महासचिव लक्की ग्रोवर, कोषाध्यक्ष वसी खेरी, संगठन मंत्री हरिकिशन ग्रोवर, संरक्षक हाजी शफीक, सुधांशु गुप्ता, पवन, ब्रज कुंवर, सहसचिव राजेंद्र यादव, मंत्री संजीव प्रताप, शाहनवाज, दानिश, सदस्य संजय, जितेंद्र, अरविंद आर्य, सरताज, इमरान और दिन नवाज को बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें