जानसठ। भोपा निवासी देश कुमार ने अपनी पुत्रवधू पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए एसडीएम रश्मि लांबा से शिकायत की है। देश कुमार ने बताया कि उनका बेटा पंकज यूपी पुलिस में कांस्टेबल था। पंकज की शादी 29 जून 2020 को शामली जिले के गोमतीपुर गांव में हुई थी। शादी के करीब तीन सप्ताह बाद पंकज की मौत हो गई थी। इस मामले में पंकज की पत्नी के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब आरोपी उनकी जमीन-जायदाद हड़पने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह अपने पहचान पत्र, राशन कार्ड और वोट उनके गांव में बनवाना चाह रही है। एसडीएम से इस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।