फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चीनी, गुड़ के थोक दामों में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाजार में चीनी और गुड़ की मांग कम होने से इनके दामों में गिरावट आ गई है। चार हजार रुपये क्विंटल से अधिक चल रही चीनी के दाम 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए हैं। जिले में चीनी का भंडारण 54 लाख क्विंटल है। वहीं जो गुड़ 4500 रुपये तक पहुंच गया था उसके दाम भी चार हजार रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय बाद चीनी और गुड़ के दामों में गिरावट आई है। सीजन में गुड़ के दाम 4500 रुपये क्विंटल तक पहुंच गए थे वही गुड़ चार हजार रुपये क्विंटल के आसपास चल रहा है। जिले के शीतगृहों में इस समय गुड़ का भंडारण नौ लाख 95 हजार 554 कट्टे हैं। हालांकि यह गत वर्ष से 38343 कट्टे कम है। गुड़ व्यापारी अचिंत मित्तल का कहना है कि चीनी के दाम कम हो जाने से गुड़ की मांग अपेक्षा से कम है। रीमेड गुड़ में कुछ लोग चीनी का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान गुड़ का उठान पूरी तरह बंद हो जाता है। एक माह गुड़ का उठान कम ही रहेगा।
वहीं जिले की चीनी मिलों के पास काफी स्टॉक जमा है। जिले में आठ चीनी मिलों ने 2023-24 में एक करोड़ क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। जिले की चीनी मिलों के पास इस समय 54 लाख क्विंटल स्टॉक है। इनमें सबसे ज्यादा देश की सबसे बड़ी चीनी मिल खतौली के पास 16 लाख 62 हजार 834 क्विंटल चीनी है। भैसाना चीनी मिल के पास चार लाख 35 हजार 357 क्विंटल, खाईखेड़ी के पास चार लाख 29 हजार 679 क्विंटल, मंसूरपुर चीनी मिल के पास छह लाख 25 हजार 781 क्विंटल, मोरना मिल के पास चार लाख 69 हजार 664 क्विंटल, रोहाना मिल के पास दो लाख 93 हजार 279 क्विंटल, टिकौला शुगर मिल के पास सात लाख 42 हजार 797 क्विंटल, तितावी मिल के पास नौ लाख 58 हजार 347 क्विंटल चीनी का स्टॉक है।
विज्ञापन

चीनी के थोक विक्रेता अरुण खंडेलवाल का कहना है कि चीनी का अधिक स्टाक होने से बाजार चीनी के दाम गिरे हैं। चार हजार रुपये क्विंटल से ऊपर चल रही चीनी के दाम 3800 से 3900 रुपये क्विंटल के बीच चल रहे हैं। पुरानी चीनी 3750 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें