फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर) - पश्चिमी उत्तर प्रदेश जरूर बनेगा अलग राज्य : मलूक नागर

Sat, 28 Oct 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव सिमरती में मां दुर्गा मंदिर पर मेले का फीता काट कर शुभारंभ करते बसपा सांसद मलूक नागर व जिं
विज्ञापन
- मेठर, बिजनौर के लिए खास
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। बिजनौर लोकसभा से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि समय की मांग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए, तभी विकास संभव है। वह किसानों की समस्याओं को संसद में उठाते रहेंगे।

गांव सिमरती में मां दुर्गा मंदिर पर मेले का शुभारंभ बिजनौर लोकसभा से बसपा सांसद मलूक नागर ने किया। ग्रामीण जोगेंद्र गुर्जर के निवास पर उन्होंने कहा कि देश का किसान परेशान है। जिस हिसाब से कर्मचारियों का वेतन बढ़ा, खाद के दाम, कीटनाशक के दाम, खेती में काम आने वाले औजार आदि के दाम बढ़े हैं उस हिसाब से किसान की फसल के भाव नहीं बढ़े हैं। आने वाले समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनकर रहेगा, क्योंकि भाजपा के मंत्री संजीव बालियान ने मुद्दा आंदोलित कर दिया है।
विज्ञापन

1953 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री ब्रह्म प्रकाश यादव ने एक रैली में मुद्दा उठाया था। बाबा भीमराव आंबेडकर यह मुद्दा उठा चुके हैं। साल 2012 में बसपा अध्यक्ष मायावती प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव पास किया था। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा। जब जहां भी जरूरत पड़ेगी वे पश्चिम प्रदेश का मुद्दा उठाते रहेंगे। इस दौरान विकास कुमार, अरुण त्यागी, धीरज गुर्जर, डाॅ. सतीश गुर्जर, बालिंद्र सिंह, लाखन सिंह, रफल सिंह, कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


घासीपुरा दुर्गा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
(फोटो समाचार)
मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में चतुर्दशी पर लगने वाले भव्य दुर्गा मेले का शुक्रवार को विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया। मेले में प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मेले के संरक्षक कुंवर विजयराज सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह ने पूजा अर्चना की। मंदिर का निर्माण 1934 में कराया था। मेले में तीन दिवसीय दंगल भी होगा। सीसीटीवी की निगरानी व मेले में वॉलिंटियर्स व्यवस्था में लगे हुए हैं। मेले का समापन 31 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें