फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वेस्ट मोबिल ऑयल के गोदाम में लगी आग, चार दमकलकर्मी झुलसे

विज्ञापन
नगर के चरथावल रोड पर लगी आंग बुझाते अ​ग्निशमनकर्मी।
विज्ञापन
गोदाम में रखा वेस्ट ऑयल से भरा ड्रम फटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

झुलसे कर्मचारियों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फरमान वेस्ट ऑयल एंड केमिकल कंपनी के चरथावल मार्ग स्थित गोदाम में रखे वेस्ट मोबिल ऑयल से भरे ड्रमों में रविवार को आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक ड्रम धमाके के साथ फट गया, जिसमें चार दमकलकर्मी झुलस गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। उधर, आग में झुलसे कर्मचारियों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बाग जानकीदास निवासी फरमान ने चरथावल मार्ग पर शनि धाम से आगे अपनी फर्म फरमान वेस्ट ऑयल एंड केमिकल कंपनी का गोदाम बनाया है। पीछे खाली प्लाट को भी गोदाम के रूप में प्रयोग किया जा रहा हैं। यहां लगभग 70-80 ड्रम वेस्ट मोबिल ऑयल से भरे रखे थे। रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे प्लाट में रखे ड्रमों में आग लग गई। पास में ही चिनाई कर रहे मजदूरों ने यह देखकर फर्म मालिक के परिजनों को सूचना दी। फर्म मालिक फरमान परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। अग्निशमन विभाग की टीम बुलाई गई।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मोबिल ऑयल से भरा एक ड्रम धमाके के साथ फट गया। आग बुझाने में जुटे अग्निशमन विभाग के दीवान जय किशोर सैनी, सिपाही प्रिंस, धर्मेंद्र व तरुण ऑयल गिरने से झुलस गए। उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने जिला अस्पताल में झुलसे कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। फर्म मालिक ने लगभग 70 हजार का नुकसान बताया है।
विज्ञापन




मुकदमा दर्ज कराने के आदेश
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को फर्म के कागजात चेक करने के आदेश दिए है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग अधिकारी से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें