फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाबा काली सिंह मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली। बाबा काली सिंह मंदिर पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मन्नत मांगी और खीर का वितरण किया। जिले के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड सहित दूरदराज के जिलों से श्रद्धालु दर्शन करते के लिए पहुंचे। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष नितिन उपाध्याय और सचिव प्रवीण उपाध्याय ने बताया प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष के रविवार को भक्तों की भारी भीड़ प्रसाद चढ़ाने पहुंचती है। हरियाणा के सोनीपत जिले के कस्बा गन्नौर निवासी पवन कुमार ने अपनी बुजुर्ग माता और परिवार के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव डालो वाली निवासी ममता अपने पुत्र कन्हैया के साथ बाबा काली सिंह मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंची। करनाल निवासी सुंदर रानी ने भी प्रसाद चढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें