फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर को देसी शराब के रूप में बेच रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को 110 सैनिटाइजर के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। ये सैनिटाइजर में पानी मिलाकर देसी शराब के रूप में बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मिल मंसूरपुर निवासी रामवीर मिल मंसूरपुर में परचून की दुकान करता है तथा दूसरा अभियुक्त मंसूरपुर निवासी इस्लामुद्दीन है। दोनों सैनिटाइजर में पानी मिलाकर लोगों को देसी शराब के रूप में बेच रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी काफी समय से यह कार्य कर रहे थे। इस तरह से ये लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे और कभी भी बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने धारा 420 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें