फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंढेड़ा में होली कुंआ पूजन, जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
टंढेड़ा में होली पर कुंआ पूजन, जुलूस निकाला
विज्ञापन

ककरौली। गांव टंढेड़ा में काफी संख्या में ग्रामीणों व युवकों ने जुलूस निकालते हुए होली पर कुंआ पूजन किया। जुलूस को लेकर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
बुधवार को होली पर्व पर तिल्हैंडी के दिन गांव टंढेड़ा में होली पूजन पर ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला। सबसे पहले पूजा भूमिया, देवी मंदिर, अंबेडकर मंदिर व काली मंदिर के बाद मैन होली चौक पर ग्रामीणों व युवकों ने ढोल आदि बजाकर जुलूस में जमकर नृत्य किया। जुलूस देवी देवताओं की पूजन के साथ समापन हुआ। जुलूस में प्रधान सुरेश पहलवान, अखिलेश चौधरी, धर्मेंद्र, उषा वर्मा, पुनीत, मिंटू भगत, आदेश, राजकुमार आदि काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ के साथ युवकों ने ढोल झांझ, चिमटे आदि बजाए। तिल्हैंडी के दिन पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें