फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हैंडी के दिन कई जगह संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। दुल्हैंडी के दिन अलग अलग जगह पर हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव तिगाई में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। लाठी डंडे चलने से मोनू पुत्र कृष्णपाल, विनोद पुत्र सुरेश, अवित पुत्र जयभगवान आदि घायल हो गए। वहीं गांव फहीमपुर खुर्द में भी होली खेलने को लेकर दो पक्षों भूरा, सोनू पुत्र कर्ण और नेपाल के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के बीच ग्रामीणों द्वारा समझौता करा दिया गया था। मोहल्ला देवीदास में भी दो पक्षों के बीच मारपीट होने से दो युवक घायल हो गए। जिनका आपस में समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें