फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नए साल का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज में चल रहा तीन दिवसीय कलर्स-2022 कार्यक्रम समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय कलर्स-2022 कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। नए साल का पूरे जोश के साथ स्वागत किया गया। प्रतिभागियों को उनकी वरीयता के आधार पर पुरस्कृत किया गया।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, नीरज केदीया, पूर्व विधायक उमेश मलिक, विकास बालियान, राणा तोप सिंह, राजीव रंजन, कॉलेज चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सबसे पहले पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुति दी गई। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, ललित कला विभाग, बिजनेस एडमिनीस्ट्रेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग, कॉलेज आफ लॉ, वाणिज्य विभाग, मैनेजमेंट विभाग के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक, देशभक्ति और बॉलीवुड गीतों के साथ शानदार गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने गैर शिक्षक वर्ग में श्रेष्ठ कार्य करने वाले राजेंद्र त्यागी, विनय पाठक, अजय कुमार आदि को पुरस्कृत किया। इसके अलावा समाजसेवी नीरज केदीया ने बेस्ट निदेशक का अवार्ड डॉ. अश्वनी को दिया। इसके बाद एसआरजीसी एक्सेल अवार्ड दिए गए, जिसमें कनुप्रिया, साक्षी शर्मा, श्रुति मित्तल, प्रमोद कुमार, यूसुफ, संदीप राठी, नंदकिशोर, विकास कुमार, आशीष कुमार, मनोज पुंडीर शामिल रहे। मंच संचालन के लिए शहजाद, शबनूर, सोनू, जिगर, मोनिश, दिपक, बबली आदि को पुरस्कृत किया गया।

श्रीराम कालेज में नव वर्ष के कार्यक्रम में मौजूद छात्र- छात्राएं। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

श्रीराम कालेज में वार्षिक कार्यक्रम क्लर्स-2022 में प्रस्तुति देते विद्वायर्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें