महाराजा शूरसेन सैनी जयंती समारोह का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। महाराजा शूरसेन सैनी जयंती समारोह में सामाजिक एकता की बात दोहराई गई। महाराजा भगीरथ चौक के निर्माण की मांग रखी। पिछड़ा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार रमेश चंद सैनी ने कहा कि जब तक हम अपनी राजनीतिक पार्टी को मजबूत नहीं करेंगे तब तक सैनी समाज का भला होने वाला नहीं है। हमें एकजुट होकर राजनीतिक हिस्सेदारी प्राप्त करनी होगी।
सैनी नगर की सैनी धर्मशाला में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बृजराज सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा समाज पार्टी सूबेदार मेजर रमेश चंद सैनी, श्यामलाल बच्ची सैनी रहे। सूबेदार रमेश चंद सैनी ने कहा कि सैनी समाज का मात्र एक विधायक पूरे प्रदेश में है और जब कि हमारी संख्या 14 प्रतिशत है। सैनी समाज का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली इतिहास रहा, जिसे हम भूल चुके हैं। हम सम्राट अशोक, महान महाराजा भगीरथ, चंद्रगुप्त मौर्य, महाराजा शूर सैनी, सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा राव फुले के संतान है।
पिछड़ा समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सैनी भागीरथ वंशी ने कहा कि हम प्रतिवर्ष खतौली में महाराजा भागीरथ चौक का निर्माण की मांग करते हैं। प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि भागीरथ चौक बनाने के लिए स्थान दिया जाएं। कार्यक्रम में डॉ बबलू सैनी, डॉ सुधीर सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, तेजराम सैनी, प्रधान वीर सिंह सैनी, प्रधान शिवम सैनी, प्रधान निर्मल सैनी, देवेंद्र सैनी, मास्टर राजवीर सैनी, जगत सैनी, अनुज सैनी, दिनेश सैनी, मेजर इंसान बौद्ध, अमित सैनी, सोनू सैनी, करतार सिंह सैनी, प्रमोद कुमार मौर्य, गीता मौर्य आदि लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गोपीचंद सैनी तथा संचालन डॉ सुरेश सैनी ने किया।