फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक कांवड़ राम मंदिर के नाम’ का पुष्प वर्षा से स्वागत

Tue, 07 Aug 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
राम मंदिर के नाम कांवड़ काे देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राम मंदिर बनने में आ रही बाधाओं को दूर करने की विनती करते हुए एक कांवड़ राम मंदिर के नाम वाली कांवड़ का सोमवार को कस्बे में पहुंचने पर बजरंग दल और भाजपा नेताओं सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मेरठ के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश संयोजक बलराज डुंगर के नेतृत्व में राम मंदिर की झांकी बनाकर कांवड़ में हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


जैसे ही कांवड़ कस्बे में पहुंची तो बजरंग दल के जिला सह संयोजक पीयूष राणा व भाजपा मंडल महामंत्री हरिराम सक्सेना के नेतृत्व में लोगों ने कांवड़ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कांवड़ के साथ मौजूद करीब 250 कांवड़ भोलों को नाश्ता और भोजन कराया गया। इस दौरान बजरंग दल के अवनीश गोयल, गोपाल शर्मा, गुलाब सिंह, संचित गोयल, निमेश वशिष्ठ, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा विरेंद्र सिंह, नरेश मिगलानी, डा ओपी गौतम, राजू वर्मा, केपी सिंह, विपिन वर्मा, अंकित पाल आदि रहे। उधर, डुंगर ने कांवड़ लाने के दौरान मामूली सुरक्षा होने पर नाराजगी जताई।

राम मंदिर का बिगुल मेरठ से ही बजेगा
इस दौरान प्रेस से रूबरू होते हुए  बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डुंगर ने कहा कि राम नाम सत्य है, हमारा मुख्य उद्देश्य राम मंदिर बनाना है। उन्होंने कहा कि दुनिया शांति चाहती है, मगर शांति तभी मिलेगी जब राम मंदिर बनेगा। डुंगर ने कहा कि श्रीराम को अयोध्या पर जीत हासिल करने के लिए शंकर भगवान की आराधना करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


इसीलिए हम लोग राम मंदिर बनाने के लिए शंकर भगवान की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं ताकि राम मंदिर बनाने में आने वाली बाधाऐं दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि जब 1857 में क्रांति का बिगुल मेरठ से ही बजा था और अंग्रेज भाग गए थे अब राम मंदिर का बिगुल भी मेरठ से ही बजेगा और राम मंदिर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें