फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड संपत्तियों के सर्वे का स्वागत : राव मुशर्रफ

विज्ञापन
राव मुशर्रफ अली - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने योगी सरकार द्वारा प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के बाद अब वक्फ बोर्ड संपत्तियों का सर्वे कराने के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन

राव मुशर्रफ अली ने जारी बयान में कहा कि वक्फ बोर्ड संपत्तियों का सर्वे आम मुसलमानों के लिए फायदेमंद है। इसलिए जो टीम सर्वे करने के लिए आए उसका स्वागत करें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मुतवल्ली वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कुंडली मारे बैठे हैं। वह उन संपत्तियों को खुर्द बुर्द करने का काम कर रहे हैं। इस सर्वे से उन पर अंकुश लगेगा और इससे आम मुसलमानों को राहत मिलेगी। राव मुशर्रफ ने कहा कि मुसलमान इस सर्वे को लेकर किसी के बहकावे में न आएं। चाहे असदुद्दीन ओवैसी हों या फिर अखिलेश यादव अथवा तेजस्वी यादव या फिर शरद पंवार हो। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए भूमाफिया को संरक्षण देने का काम किया है। योगी सरकार मुसलमानों के फायदे के लिए ही मदरसों व वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सर्वे करा रही है जो सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें