फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन बनकर लौटी कबड्डी टीम का स्वागत

विज्ञापन
राज्यस्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में जनपद की विजेता टीम । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चैंपियन बनकर लौटी कबड्डी टीम का स्वागत
विज्ञापन

शाहपुर। 46वीं जूनियर बालक जोन व ओपन राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में जनपद की टीम ने शामली जनपद की टीम को हराकर जीत हासिल की। सोमवार को टीम के जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल शमशादबाद रोड आगरा में आयोजित 46वीं जूनियर बालक जोन व ओपन राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर की टीम को बिजनौर, मथुरा व बरेली जनपद की टीमों के साथ पूल बी में रखा गया। पहले मैच में जनपद की टीम ने 28 अंक प्राप्त कर बिजनौर को पांच अंकों से हराया, जबकि दूसरे मैच में जनपद की टीम ने 36 अंक प्राप्त कर 28 अंकों से बरेली को हराया। तीसरे मैच में 32 अंक प्राप्त कर मथुरा की टीम को 17 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच पूल ए की जनपद सहारनपुर की टीम के साथ हुआ। जिसमें जनपद की टीम ने 24 अंक प्राप्त कर सहारनपुर को छह अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच शामली की टीम के साथ हुआ। जिसमें जनपद की टीम ने 26 अंक प्राप्त कर शामली की टीम को आठ अंकों से हराया। टीम के कोच प्रो कबड्डी खिलाड़ी राहुल कुमार व मैनेजर बालेंद्र कुमार रहे। विजेता लौटी टीम का जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, अध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान, सोरम के गांव प्रधान करणवीर सिंह, विपिन बालियान, नीरज कुमार प्रधान काकड़ा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें