फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाना सरकार को स्वागतयोग्य कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों किनारे से धार्मिक स्थलों को हटाना स्वागतयोग्य कदम
विज्ञापन

देवबंद। सन 2011 के बाद सड़कों के किनारे बने धार्मिक स्थलों को तत्काल हटाने के शासन के निर्देशों का बजरंग दल, विहिप और हिंदू जागरण मंच ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला स्वागतयोग्य है। लेकिन प्रशासन द्वारा बिना किसी भेदभाव के धार्मिक स्थलों को दूसरी जगहों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। यदि प्रशासन किसी एक विशेष धर्म के स्थलों को टारगेट बनाकर कार्रवाई करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। विकास त्यागी ने कहा कि देवबंद में अवैध रूप से सड़कों किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने के संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखे थे। विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. विरेंद्र चौधरी और हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि सड़कों किनारे बने धार्मिक स्थलों के कारण जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों के विरूद्ध बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें