फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलेरा दूज: बैंड-बाजा-बरात की धूम, खूब बजी शहनाई

विज्ञापन
शादियों की चढ़त के चलते रात्रि में शहर के जानसठ पुल पर लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फुलेरा दूज: बैंड-बाजा-बरात की धूम, खूब बजी शहनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फुलेरा दूज पर खूब शुभ कार्य हुए। इनमें सबसे अधिक विवाह संपन्न हुए। बैंडबाजा-बरात के आयोजन खूब हुए। दिन से ज्यादा रात में शहनाईयां ज्यादा बजी। ऐसे में बरात की चढ़त और घुडचढ़ी के दौरान शहर में जाम की स्थिति बनी रही। फुलेरा दूज के पर्व पर शादी विवाह होने पर वैंक्वेट हाल, हलवाई, बैंड, घोड़ा बुग्गी, लाइट डेकोरेशन, बस-कार सर्विस समेत तमाम लोगों को रोजगार भी मिला। उधर, नेशनल हाईवे और गंग नहर पटरी मार्ग पर यातायात अधिक होने से जाम की हालात बने रहे।
फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि फुलेरा दूज पर्व के रूप में मनाई जाती है। इस दिन सर्वाधिक शुभ कार्य होते हैं, जिसमें गृह प्रवेश, व्यापार का शुभारंभ, नए रिश्तों की शुरुआत, शादी-विवाह आदि करना शुभ माना जाता है। फुलेरा दूज पर बिना किसी मुहूर्त के विवाह के मांगलिक कार्य संपन्न कराए जा सकते हैं। इसी कारण सोमवार को शुभ कार्य हुए, तो उनमें सबसे अधिक विवाह संपन्न कराए गए। दिन के बजाए रात्रि में अधिक शादी हुई। इस पर्व को लेकर विवाह से जुड़े कारोबार और काम करने वालों में भी रोजगार मिलने का उत्साह रहा। रात्रि में शहर में काफी संख्या में चढ़त और घुडचढ़ी हुई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। जानसठ ओवरब्रिज, महावीर चौक, नई मंडी, जानसठ रोड पर जाम में लोग फंसे रहे। ऐसे ही हालात भोपा रोड ओवरब्रिज पर बने रहे।
विज्ञापन

पर्व पर सभी को काम मिला
मुजफ्फरनगर। विवाह समारोह उत्सव समिति के जिलाध्यक्ष राकेश कंसल बताते है कि इस पर्व का सभी को इंतजार रहता है। अबूझ शादियां होती है। सोमवार को भी शहर के 72 बैंक्वेंटहाल में से 65 में शादी समारोह हुए। विवाह समारोह से जुड़े अनेक लोगों को काम मिला है।
बैंडबाजे की धुन पर खूब नाचे बराती
मुजफ्फरनगर। फुलेरा दूज पर बैंड वालों को भी काम मिला। शहर में 27 बैंडबाजे है। शर्मा बैंड के मालिक सतीश शर्मा कहते है कि साया अच्छा रहा। आज की पांच शादी की बुकिंग रही। सभी बैंड वालों के यहां तीन से कम बुकिंग नहीं थी। बैंडबाजों की धुन पर बराती खूब नाचेे।
जाम के कारण जिंदगी हुई बेहाल
खतौली। टोल बचाने की नियत से वाहन चालकों की संख्या चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर बढ़ने लगी है। फुलेरा दूज पर भी यातायात ज्यादा रहने से जाम की स्थिति पूरे दिन बन रही। जाम के कारण लोग परेशान रहे। सोमवार को शादी का साया होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की अधिक भीड़ रही। नतीजतन सठेडी चौराहे, गंगनहर चौराहे सहित अन्य चौराहों पर भी जाम लगा रहा। कस्बे में भी जानसठ रोड़ पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बसों का रहा टोटा
पुरकाजी। फुलेरा दूज पर सोमवार को शादी कार्यक्रम अधिक होने पर बसों का टोटा रहा। जिसे लेकर समय से वाहन नहीं भेजने पर ग्रामीणों व ट्रांसपोर्ट ओर बस संचालकों में नोकझोंक देखने को मिली। छपार के गांव कुतुबपुर के एक ग्रामीण द्वारा पुरकाजी ट्रांसपोर्ट से बुक की गई बस समय से नहीं पहुंच पाई। जिस ग्रामीण को बरातियों को छोटा हाथी में बैठाकर ले जाना पड़ा। जिसकी ग्रामीण द्वारा थाने पर शिकायत करने पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट स्वामी को थाने बुलवाकर जमकर हड़काया। प्रभारी निरीक्षक ने ट्रांसपोर्ट स्वामी से बस नहीं भेजने के बदले जुर्माना अदा कराकर मामले का निपटारा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें