फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शेखपुरा रोड पर जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
खतौली के गांव शेखपुरा के मार्ग पर पर बारिश का पानी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बारिश से शेखपुरा रोड पर जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। रेलवे स्टेशन के सामने से जाने वाला गांव शेखपुरा का मार्ग बारिश के बाद खस्ताहाल हो गया है। इस मार्ग पर भरा पानी कीचड़ में तब्दील हो गया। जिस कारण इस मार्ग से ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि में हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण भूड़ क्षेत्र की ओर से रेलवे स्टेशन आने वाले मार्ग पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इस मार्ग से गांव शेखपुरा जाने वाले ग्रामीण भी परेशान हैं। इस मार्ग पर हर समय कीचड़ भरा रहता है, जिस कारण यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई वाहन चालक इस कीचड़ भरे पानी में गिरकर चोटिल भी हो गए। फलावदा निवासी रवि कुमार इस मार्ग से खतौली आ रहा था, कीचड़ में बाइक फिसलने से उसको चोट लग गई। उसने अपना उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया। वही गांव अंती निवासी वृद्ध भी पैदल इस रास्ते से निकलते समय फिसलकर गिर गया। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। इस मार्ग को सही कराने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें