फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर नहीं बहेगा पानी, बनी सहमति

विज्ञापन
मंसूरपुर में पानी भरने की समस्या का समाधान नहीं होने को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सड़क पर नहीं बहेगा पानी, बनी सहमति
विज्ञापन

मंसूरपुर। मिल मंसूरपुर से दुधाहेड़ी जाने वाली सड़क पर घरेलू पानी भरा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को थाना प्रभारी मंसूरपुर की मौजूदगी में हुई बैठक में सड़क पर पानी न बहाकर एक गड्ढे में पानी इकट्ठा करने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

मिल मंसूरपुर में रेलवे फाटक के पास एक घर से पानी सड़क पर हर समय बहता रहता था, जिसके कारण सड़क पर गड्ढे बन गए थे। वाहन चालक और राहगीनों को परेशानी होती थी। थाना प्रभारी मनोज चाहल की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक में सहमति बनी कि मिल के प्रधान द्वारा एक गड्ढा खोदवाया जाएगा, जिसमें घरेलू पानी सड़क पर न बहकर उसमें इकट्ठा हो जाएगा। बैठक में भूपेंद्र प्रधान, मास्टर संजीव राठी, प्रेमपाल, रणधीर, कालूराम, अनुज, पूर्व प्रधान अजय कुमार, नितिन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें