फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पानी का टैंक बना नहीं, घरों में बांट दिए कनेक्शन

Sat, 23 Sep 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव अलावलपुर में टंकी निर्माण का सामान गाडी में लदा हुआ। संवाद
विज्ञापन
- गांव में सड़क खोद पाइप लाइन बिछा दी, ओवरहैड टैंक निर्माण शुरू करने पर विवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल के गांव अलावलपुर में पानी का ओवरहैड टैंक अभी बनना भी शुरू नहीं हुआ, पूरे गांव में पाइप लाइन बिछ गई और घरों में पानी के कनेक्शन भी दे दिए। गांव में टंकी निर्माण को लेकर जो जमीन स्वीकृत हुई है, उस पर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, इस कारण टंकी निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
जल निगम ग्रामीण का बड़ा खेल सामने आया है। गांव अलावलपुर में ओवरहैड टैंक बना नहीं है और गांव में पाइप लाइन बिछाकर ग्रामीणों को पानी के कनेक्शन भी दे दिए। ग्राम समाज की जिस भूमि पर ओवर हैड टैंक का प्रस्ताव पास हुआ है, उस पर निर्माण सामग्री वाहनों में लदी खड़ी है। अलावलपुर के ओवरहैड टैंक से तीन गांवों में पानी जाना है, जिनमें अलावलपुर, दलीपपुरा, किशनपुर मजरा शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को पूरे मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव की नवनिर्मित सीमेंट की सड़कें तोड़ दी गईं। पानी के कनेक्शन दे दिए गए। जो जमीन प्रस्तावित है उस पर आज तक ओवरहैड टैंक के निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, जबकि एक माह पहले सड़कें तोड़ी जा चुकी हैं। डीएम ने एसडीएम सदर को पूरे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल के बाद ही देते हैं कनेक्शन
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संजय कुमार का कहना है कि ट्यूबवेल के बाद ही पाइप लाइन और पानी के कनेक्शन दिए जाते हैं। यहां जमीन विवाद में ओवरहैड टैंक और ट्यूबवेल का निर्माण नहीं हो सका। जल्द ही समस्या का समाधान निकलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें