फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 112 स्कूलों को नोटिस, 30 के परमिट होंगे निलंबित

Sat, 23 Sep 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गाडी की चैकिगं करते एआरटीओ प्रभारी। स्रोत- एआरटीओ
विज्ञापन
- जिले की सड़कों पर अब फर्राटा नहीं भर सकेंगे खटारा स्कूली वाहन
विज्ञापन

- पकड़े जाने पर परिवहन विभाग के अलावा पुलिस भी कार्रवाई करेगी
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहन अब सड़कों पर फर्राटा नहीं भर पाएंगे। परिवहन विभाग ने 112 वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजे हैं। 30 वाहनों के परमिट निलंबन किए जाने की तैयारी है। परिवहन विभाग के अलावा पुलिस भी कार्रवाई करेगी।
जिले में लगभग 75 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें लगभग 750 वाहनों का संचालन स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए हो रहा है। इन वाहनों में काफी वाहन बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं। बिना परमिट और फिटनेस के वाहन स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने का कार्य करते रहते हैं। एआरटीओ अजय कुमार ने कहा कि नोटिस जारी कर दिए गए हैं, सभी की जांच चल रही है।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले बनाई थी कमेटी
ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए डेढ़ साल पहले पुलिस, प्रशासनिक तथा परिवहन विभाग अधिकारी की कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने कुछ दिन पुलिस लाइन में स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल की, लेकिन यह अभियान चंद दिन बाद ही बंद हो गया था।
कई बार हुए हादसे
शहर के बुढ़ाना मोड पुलिस चौकी से शाहपुर मार्ग के बीच एक स्कूली वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ था, जिसमें दो सगे बहन-भाई की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी शाहपुर मार्ग पर एक स्कूली वाहन हादसाग्रस्त हुआ था। यह वाहन हरियाणा से बिना एनओसी लाकर चलाया जा रहा था। दोनों ही वाहनों की फिटनेस में कमी थी।
परिवहन विभाग व पुलिस शुरू करेगी कार्रवाई
परिवहन आयुक्त ने स्कूलों में लगाए गए वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए आदेश जारी किए हैं। पुलिस भी इस कार्रवाई में शामिल होगी। परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस वाले वाहनों की सूची एसएसपी कार्यालय में जमा कराई है। इस सूची के आधार पर थाना पुलिस भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- कोट
बिना फिटनेस वाले वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। फिलहाल 112 वाहनों को नोटिस भेजे हैं। 30 वाहनों के परमिट निलंबित किए जा रहे है। यह वाहन सड़क पर न दौड़ पाएं, इसके लिए पुलिस की मदद से इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है - अजय कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें