मुजफ्फरनगर के जानसठ में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर पानी की निकासी की मांग की। एसडीएम ने शीघ्र पानी की निकासी सही दिशा में कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
गांव बसायच में एक रास्ते का निर्माण चल रहा है। जिसकी पानी की निकासी गांव का ही व्यक्ति कवल सिंह दूसरी साइड को ले जाकर खत्तों की जमीन व किसानों के खेत में कराना चाहता है, जबकि पूरा मोहल्ला पानी की निकासी गांव में स्थित तालाब में कराने पर अड़ा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि पानी की निकसी की जगह तालाब की तरफ को ही है।
ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए शिकायत करने हुए कहा कि गांव का व्यक्ति रास्ता बनने में अड़चन पैदा कर रहा है तथा रास्ते के पानी की निकसी को दूसरी तरफ को कराना चाहता। जिस कारण रास्ते का निर्माण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम उमेश चंद मिश्र ने ग्रामीणों को पानी की निकासी सही दिशा में कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान राजकुमार, लक्ष्मण सिंह, बाबूराम, संजय, मोनू, अंकित आदि शामिल रहे।