गंगा के पानी से हो रहा ठोकरों का कटान स्रोत ग्रामीण
सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी जंगलों और गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मीरापुर में गंगा बांध से मात्र 40-50 मीटर की दूरी पर गंगा का पानी बह रहा है।
गांव रामनगर, रजकल्लापुर, रतनपुरी, शेरपुर नगला, चमारावाला, सुहेली, अलमा वाला, बनारसी वाला, भदौला के रास्तों पर बाढ़ का पानी आ गया। ग्रामीण देवेंद्र सिंह खालसा, बूटा सिंह, राजेंद्र पांचली, बोहड़ सिंह का कहना है कि इस बार उत्तराखंड से पानी ज्यादा छोड़ा जा रहा है।
डेढ़ माह से भी ज्यादा हो गया है। बार बार पानी छोड़ने से खेतों में खड़ी करोड़ों रुपयों की गन्ना, धान, चेरी व बरसी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। परिवारों का पालन पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, मीरापुर में गंगा बांध से मात्र 40-50 मीटर की दूरी पर गंगा का पानी बह रहा है। तेज बहाव के कारण ठोकरों का कटान पिछले कई दिनों से जारी है। सिंचाई विभाग गंगा के कटान को रोकने के लिए बल्लियां लगाकर ठोकरों का बचाव कर रहा है। प्रशासन ने भी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया हुआ है।