इस तरह अरीब को मिली कामयाबी
वर्ष 2021 से अरीब इसरो में नौकरी कर रहे हैं। गोल्डन हार्ट एकेडमी से पढ़ाई करने के बाद भारतीय खाद्य निगम में नौकरी की और यहीं रहते हुए दूसरी नौकरी की तैयारी की। यहीं से इसरो में चयन हुआ था।
घर में टीवी नहीं, मोहल्ले में होगा लाइव प्रसारण
अरीब के पिता काजी महताब जिया बताते हैं कि उनके घर में टीवी नहीं है। मोहल्ले के बच्चों ने लाइव प्रसारण देखने का इंतजाम किया है। पूरा मोहल्ला एक साथ बैठकर यह प्रसारण देखेगा।
अरीब बोला, जैसे परीक्षा का आएगा नतीजा
मंगलवार को श्रीहरिकोटा से अरीब ने अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत की। उसने कहा कि बस उस पल का इंतजार है। ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरी परीक्षा का कोई नतीजा आने वाला है। उम्मीद और रोमांच में सब डूबे हुए हैं।