फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घरों में भरा पानी, छतों और पुल पर बिताई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोरना खादर क्षेत्र में सोलानी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
विज्ञापन

- उर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया




अमर उजाला ब्यूरो

मोरना (मुजफ्फरनगर)। सोलानी खतरे के निशान से 7.20 मीटर ऊपर बह रही है। खादर के गांवों में घरों में बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों ने भोकरहेड़ी पुल और अपने घरों की छतों पर ठिकाने बना लिए। उर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

केंद्रीय जल आयोग के जेई अमित गरियाल ने बताया कि सोलानी का जलस्तर 227.20 मीटर पर है। उधर, जलस्तर बढऩे से खादर क्षेत्र के मजलिसपुर तोफिर, महाराजनगर, खैरनगर, सिताबपुरी में सबसे अधिक जलभराव है। खैरनगर में पानी भर जाने से यहां के अधिकतर ग्रामीण अपने पशुओं के साथ बृहस्पतिवार रात ही भोकरहेड़ी पुल पर पहुंच गए और यहीं पर ठिकाना बना लिया है।
विज्ञापन

महाराजनगर में ग्रामीणों ने अपनी छत पर ठिकानें बना लिए हैं। खादर क्षेत्र में जाने वाला शुकतीर्थ सेतू दूसरे दिन भी पानी में पूरी तरह डूबा रहा। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर शुक्रवार को पुल पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जानकारी ली। ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण किया।


प्रशासन ने वितरित कराई राहत सामग्री

भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज, पुल और अन्य स्थानों पर ठिकाना बनाए हुए ग्रामीणों के लिए प्रशासन ने खाद्य सामग्री का वितरण कराया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की देखरेख में राहत सामग्री बांटी गई है।
विज्ञापन



जरूरत के सामान के लिए जद्दोजहद

शुक्रवार को ग्रामीण अपनी जरूरत के सामन के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आए। भोकरहेड़ी के बाजार में जाने के लिए नाव का सहारा लिया गया। कुछ ग्रामीण पानी से होते हुए सिलिंडर और अन्य जरूरत के सामान लाने के लिए गुजरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें