फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पब्लिक स्कूल में चौकीदार की हत्या, दिव्यांग कर्मी को धारदार हथियार से मारा, रात में ड्यूटी के दौरान वारदात

Sat, 25 Apr 2026 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में किड्स हैवन पब्लिक स्कूल के दिव्यांग चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल में चौकीदार की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात हमलावरों ने स्कूल में तैनात दिव्यांग चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू (50) पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

रात की ड्यूटी के दौरान हुई वारदात

जानकारी के अनुसार कस्बा चरथावल के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी राजकुमार उर्फ राजू पिछले करीब तीन वर्षों से किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में चौकीदारी का काम कर रहा था। वह रात में स्कूल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता था।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसे काफी दूर तक घसीटा भी।

विज्ञापन

पत्नी भी करती थी स्कूल में ड्यूटी
मृतक राजकुमार शारीरिक रूप से दिव्यांग था। उसकी पत्नी सुनीता भी उसी स्कूल में दिन के समय ड्यूटी करती थी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार राजकुमार बेहद शांत स्वभाव का व्यक्ति था और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाता था। उसकी इस तरह से हत्या किए जाने से स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।
 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें