फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 27 साल से धोखाधड़ी के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्ताऱ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। पुलिस ने 27 साल से धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित आरोपी को कोर्ट से वारंट होने पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज लछेड़ा के तत्कालीन प्रधानाचार्य भूरी सिंह मान ने कॉलेज के लिपिक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ कॉलेज का रिकॉर्ड गायब करने का मुकदमा 1999 में दर्ज कराया था। विद्यालय प्रबंधन के साथ विवाद के चलते वीरेंद्र सिंह को कुछ समय के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अटैच कर दिया गया था। मगर कुछ समय बाद वह फिर से कॉलेज में नौकरी करने के लिए आ गए थे। 2023 में वह कॉलेज से सेवानिवृत हो गए। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य भूरी सिंह मान की भी मौत हो गई। धोखाधड़ी का आरोपी 20 वर्ष से अधिक समय तक कॉलेज में नौकरी करता रहा लेकिन पुलिस में कभी उसे गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की। 2023 में कॉलेज से सेवानिवृत हो गए। अब कोर्ट से वारंट आने पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी को बागपत क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। उसे वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें