जानसठ। सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने शुक्रवार सुबह बाजारों में घूमकर ओवर रेट पर सब्जियों को बेचने पर दुकानदारों को मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। लॉक डाउन में ओवर रेट पर सब्जियों के बेचने की शिकायत पर शुक्रवार सुबह छह बजे सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ सब्जी मंडी व बाजारों में सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंचे। सीओ ने सब्जी विक्रेताओं को चेताया कि ओवर रेट में सब्जियों को बेचने पर उनके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा थोक विक्रेता राशन की दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे मुुनाफाखोरी न करें, जिस रेट राशन का सामान आ रहा है। उसी रेट पर लोगों को राशन का सामान बेचें। सीओ व इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वे सामान खरीदकर 9 बजे के बाद अपने घरों में चलें जाएं और एहतियात बरतें। बिना किसी वजह के अनावश्यक रुप से घरों से कतई बाहर ना निकलें।