जानसठ। प्रशासन की ओर से अब लोगों को उनके घर-घर दूध, सब्जी और घरेलू राशन का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। तहसील प्रशासन ने इसके लिए मैनुअल तैयार किया है। वितरकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। लॉक डाउन के तीन दिनों में बाजारों में राशन का सामान खरीदने को लेकर दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी। पुलिस को भीड़भाड़ को संभालने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी। एसडीएम कुलदीप मीणा ने बताया कि शीघ्र ही लोगों को उनके घर घर दूध, सब्जी व राशन का सामान दिया जाएगा। लोग अपने घर पर ही सामान खरीद सकते हैं।