फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली-सुग्रीव के बीच महायुद्ध और हनुमान ने जलाई लंका

विज्ञापन
शहर टाउनहाल में आयोजित रामलीला में लंका दहन का मंचन करते कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से पटेल नगर में चल रही रामलीला में बाली-सुग्रीव युद्ध और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। दर्शक भक्त भाव विभोर हो गए। सभी ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए। इस मौके पर उद्योगपति गौरव स्वरूप, समाजसेवी मनीष चौधरी, अनिल गोयल, संजय अग्रवाल, विकल्प जैन, गोपाल चौधरी, प्रमोद गुप्ता, विजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
गांधी कॉलोनी रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि बाली और सुग्रीव का युद्ध हुआ, जिसमें सुग्रीव और राम की मित्रता हुई। इसके बाद लंका दहन की लीला हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रमोद, चुन्नी लाल, अशोक डोडा, प्रमोद अरोरा, विजय वर्मा, विनोद डावर, अमित अरोरा, अनिल आहूजा, मनीष गुम्बर और विकास पंवार आदि मौजूद रहे। नई मंडी रामलीला भवन में सीता हरण व सुग्रीव मित्रता का भव्य मंचन किया गया। मुख्य अतिथि उद्योगपति अरविंद मित्तल, अरुण खंडेलवाल, मुकेश गोयल, पराग गोयल, मनोज यादव ने दीप प्रज्वलित व ठाकुर जी की आरती कर लीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर संजय मित्तल, अशोक गर्ग, डॉ. प्रदीप जैन, संजय जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामलीला सभा की टाउन हॉल में की जा रही रामलीला में बाली-सुग्रीव युद्ध का बड़ा ही सुंदर मंचन किया गया। इस मौके पर मनमोहन जैन, कुलदीप गोयल, शिवचरण, सतीश गर्ग, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें