फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारी एकता पर बल दिया

Wed, 19 Oct 2016 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जानसठ रोड पर व्यापारी सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुए प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की एकता पर बल दिया। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।      
विज्ञापन


जानसठ रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुए सम्मेलन का शुभारंभ मूलचंद सर्राफ, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सोमांश प्रकाश, भीमसेन कंसल, अमित गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगठन के संस्थापक स्व. नेकीराम गर्ग के चित्र पर पुष्पांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि  प्रदेश में व्यापारियों के साथ अपराधिक घटनाएं हो रही है। 

आज आवश्यकता व्यापारियों को एकजुट करने की है। व्यापारियों को सुरक्षा और लाइसेंसी शस्त्र दिए जाए। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने सम्मेलन में केंद्र सरकार से मांग की है कि जीएसटी कानून में संशोधन कर सजाओं व भारी पैनल्टी के प्रावधान को खत्म किया जाए। 
विज्ञापन

साठ वर्ष से अधिक आयु के व्यापारियों की पेेंशन योजना लागू की जाए। दुर्घटना जीवन बीमा की राशि दस लाख रुपये की जाये। प्रदेश महामंत्री रमेश बिंदल ने जीएसटी के बारे में विस्तार से बताया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के 25 जिलों से आये व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं में आगामी अप्रैल 2017 से लागू होने जा रही जीएसटी पर संगठन की ओर से विचार विमर्श किया गया। 

सम्मेलन में शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सपा नेता गौरव स्वरुप के अलावा अनिल कंसल, तिलकराम अरोरा, विपुल भटनागर, जितेंद्र कुच्छल, नरेंद्र मित्तल, सौरभ नरुला, सुमित गर्ग, ओमकार अहलावत, अजय गर्ग, तरणजीत सिंह, मोहित मलिक, कमल किशोर आदि मौजूद रहे। संचालन जयवीर सिंह, सुमित गर्ग व राजीव सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें