फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया
विज्ञापन

मंसूरपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में दीपावली का पर्व बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया। अनिल शास्त्री के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में पानी संकट, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने दीपक व मोमबत्ती जलाकर लक्ष्मी व गणेश का पूजन किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी बच्चों को इस बार पटाखे न छोड़ने व पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करने का संकल्प दिलाया। प्रबंधक संदीप कुमार ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं दी। बच्चों को दीपक बनाना सिखाया गया। कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं ने चीन निर्मित वस्तुओं का प्रयोग न करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें