फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांस्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में आज मतदान

Tue, 12 Aug 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की सदस्यता वाले कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली के चुनाव में मंगलवार को मतदान होगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सचिव प्रशासन के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से है। कांस्टिट्यूशन क्लब के सचिव प्रशासन और 11 सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। लोकसभा के स्पीकर क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं। इसके बाद सचिव प्रशासन का पद ही सबसे ताकतवर माना जाता है। देशभर के मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद क्लब के सदस्य हैं। करीब 13 सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि राजनीतिक दलों के बजाए व्यक्ति संबंध और संपर्क इस चुनाव में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें