फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कचहरी परिसर में मतदान किया जाएगा। इसके लिए कचहरी परिसर के साथ ही आसपास क्षेत्र में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। महावीर चौक से कोर्ट रोड, झांसी रानी से सदर बाजार व बचनसिंह चौक तक का पूरा क्षेत्र बेरिकेडिंग लगाकर सील किया जाएगा। कचहरी परिसर में भी बेरिकेडिंग कर केवल प्रत्याशी व वोटरों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान किया जाएगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मतदान के लिए नोडल अफसर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी को बनाया गया है, जिनके नेतृत्व में कई थानों का फोर्स शहर में तैनात रहेगा। इसके साथ ही पीएसी को भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा जाएगा। शहर में महावीर चौक से प्रकाश चौक होते हुए कोर्ट रोड पर झांसी रानी चौक तक का क्षेत्र पूरी तरह से सील रहेगा। सदर बाजार और बचनसिंह चौक तक का क्षेत्र भी सील रहेगा।
इस दौरान इस क्षेत्र में किसी भी तरह का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा और केवल प्रत्याशी और वोटरों को ही यहां से कचहरी परिसर के अंदर जाने की अनुमति रहेगी। कचहरी परिसर भी पूरी तरह से सील रहेगा, जिसके लिए न्यायालयों में भी अवकाश की घोषणा कर दी गई है। यहां भी डबल स्तरीय बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि मतदान के बाद रिजल्ट घोषित होने के बाद ही बेरिकेडिंग हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें