फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान आज

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में चुनाव प्रचार करते अधिवक्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिला बार संघ चुनाव के लिए मतदान आज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा। मतदान से पहले दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने वोटरों को अपने खेमे में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। कचहरी परिसर में चारों ग्रुपों के प्रत्याशियों ने बढ़-चढ़कर प्रचार किया। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए चार-चार दावेदार हैं। 2319 मतदाता मतदान करेंगे।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन अब्दुल रऊफ, सदस्य एवं मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश त्यागी एवं सुरेंद्र शर्मा ने मतदान की तैयारियां पूरी कराई। फैंथम हॉल में बुधवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिंदल, प्रमोद त्यागी, कलीराम और राजेश्वर दत्त त्यागी एवं महासचिव पद के लिए चंद्रपाल सिरोही, अरुण शर्मा, गुलबीर वर्मा और इनाम इलाही ने समर्थकों संग अधिवक्ताओं के चैंबरों में जाकर वोट मांगे। शाम को ग्रुपों की मीटिंग में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की रूपरेखा तैयार की गई। बाहरी मतदाताओं को मोबाइल फोन के माध्यम से मतदान के लिए आने का आग्रह किया गया। आठ चुनाव अधिकारी सोपाल सिंह, केडी त्यागी, मोहम्मद आजम शमसी, राजेश शर्मा, सतेंद्र कुमार, गोपाल माहेश्वरी, योगेश मलिक और कपिल कुमार चुनाव कराने के लिए नियुक्त किए गए हैं। मतदान स्थल पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का कराया जाएगा पालन
मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद त्यागी ने बताया कि मतदान के लिए दो लाइन बनाई गई है। पर्याप्त दूरी बनाकर फैंथम हॉल में 50 बूथ तैयार किए हैं। एक साथ हॉल में 50 अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। अधिवक्ताओं को मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। हर मतदाता को मतदान से पहले यूपी बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी कार्ड दिखाना पडे़गा। हॉल में सैनिटाइजर का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें