फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, शहर ने बरसाए फूल

विज्ञापन
नगर के जानसठ रोड से गुजरता राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ का पथ संचलन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने शहर में भव्य पथ संचलन किया। शहर के लोागें ने संचलन पर पुष्पवर्षा की। संचलन में महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहा है। संस्थान में पहले हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया और उसके बाद पथ शहर में भव्य संचलन का आयोजन किया गया। वर्ग में आए 550 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में संचलन किया। कॉलेज से राजकीय कॉलेज के मैदान तक घोष की रचनाओं पर कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन किया। संघ के वर्गाधिकारी प्रशांत महर्षि, वर्ग कार्यवाह सुरेंद्र पाल सिंह, सह प्रांत कार्यवाह सेवादास ने संचलन का अवलोकन किया। संचलन महावीर चौक, अलमासपुर चौक, जानसठ बस अड्डा होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचा। भारतमाता, शिवाजी, डॉ. हेडगेवार के बड़े चित्र लगी गाड़ियां सभी को आकर्षित कर रही थीं। संचलन के समय नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। लगभग 18 स्थानों पर झांकी बनाकर स्वागत किया।
छत्रपति शिवानी ने बढ़ाया भारत का मान
अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा हिन्दू विभिन्न आक्रमणों के कारण निराश हो गया था, उस समय छत्रपति शिवाजी ने न केवल मराठों के बीच बल्कि सम्पूर्ण देश के हिन्दू समाज मे विश्वास पैदा किया।
विज्ञापन

यह रहे शामिल
पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, प्रचार प्रमुख विकास भार्गव, विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार, सह प्रांत प्रचारक विनोद, विभाग प्रचारक राम शंकर, विभाग संघचालक डॉ. हरबीर सिंह, जिला संघचालक सुरेंद्र कुमार, सह जिला संघचालक दिनेश कुमार, जिला प्रचारक नृपेंद्र कुमार, सर्व व्यवस्था प्रमुख राज सिंह, देवव्रत त्यागी, संजय शर्मा लखान, डॉ. सुभाष शर्मा, कुलदीप गोयल, संजय सक्सेना, गौरव स्वरूप विकास गोयल मौजूद रहे।
इनका रहा सहयोग
पथ संचलन की व्यवस्थाओं में भारतीय जनता पार्टी, विद्या भारती, अधिवक्ता परिषद, राष्ट्रीय सेविका समिति एवं जिला पंचायत का सहयोग रहा । पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने संचलन के मार्गों की सफाई कराई और पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें