फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में विशाल और अवंतिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सातवें दिन खेलों में कई रोमांचक मुकाबले हुए। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। लंबी कूद में विशाल और अवंतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के सातवें दिन लंबी-कूद, शाटपुट, डिस्कसथ्रो के मुकाबले हुए। लंबी कूद पुरुष वर्ग में पहला स्थान विशाल वर्मा बीए प्रथम वर्ष, दूसरा स्थान अमान चौधरी एनसीसी व तीसरा स्थान तुषार एनसीसी को मिला। लंबी कूद महिला वर्ग में पहला स्थान अवंतिका बीएफए तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान रश्मि बीए प्रथम वर्ष व तीसरा स्थान संस्कृति एनसीसी को मिला। शॉटपुट पुरुष वर्ग में पहला स्थान शबी अब्बास बीए द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान प्रशांत बीए प्रथम वर्ष व तीसरा स्थान तुषार एनसीसी को मिला। शॉटपुट महिला वर्ग में पहला स्थान तक्षिका बीकॉम द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान मानसी बीएससी द्वितीय वर्ष व तीसरा स्थान नेहा बीए तृतीय वर्ष को मिला।
डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में पहला स्थान आर्यन बीकॉम तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान विशाल बीए प्रथम वर्ष व तीसरा स्थान तुषार एनसीसी को मिला। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में पहला स्थान तक्षिका बीकॉम द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान अंजुम बीएफए तृतीय वर्ष व तीसरा स्थान छवि एनसीसी को मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, तुषार, अक्षय, फैसल, रितिक, सौरभ, हिमांशु, अनिमेष, रक्षित, रूद्र गौतम, तालीब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें