फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुनिश्री शिव भूषण महाराज को दी विनयांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। परम तपस्वी मुनिश्री 108 शिव भूषण महाराज देव लोक गमन से जैन समाज में शोक की लहर है। श्री 1008 नेमी पार्श्व जिनालय जक्की वाला मंदिर में महाराज श्री को विनयांजलि दी गई।
वक्ताओं ने बताया कि मुनिश्री ने आचार्य श्री 108 विद्याभूषण संमति सागर महाराज बड़ा गांव से 2002 में दीक्षा ग्रहण की थी। महाराज श्री बहुत ही सरल और वात्सल्य पूर्ण स्वभाव के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में घी, दूध, मीठे का त्याग कर दिया था। उन्होंने अपने प्रवचन और तप के जरिए धर्म प्रभावना, शाकाहार प्रचारक, उद्धारक की भूमिका निभाई। उनके सानिध्य में समाज के अनेक लोगों ने अध्यात्म की ऊंचाइयों को छुआ था। उनके निधन से संपूर्ण समाज को क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में विजय, राजेंद्र, संजय, पुनीत, सुशील, प्रवीण किरयाना, सुधीर, मुकेश एडवोकेट, अरुण नंगली, संजय, सुरेंद्र, प्रीति, गीता, डॉ ज्योति जैन, अंजू, पवन, महेश, नरेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन अरुण नंगली और संयोजन संजय दादरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें